फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubles poured down in torrents; the administrative system plunged into the potholes.

Kanpur News: मुसीबतें मूसलाधार, गड्ढों में व्यवस्था ने लगाया गोता

Sun, 27 Sep 2026 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Troubles poured down in torrents; the administrative system plunged into the potholes.
कानपुर। शहर में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान कई बार मूसलाधार बारिश होने से जलभराव ने शहर की रफ्तार रोक दी। जलनिकासी व्यवस्था जवाब देती दिखी और सड़कें गड्ढों के साथ पानी में डूब गईं। कई इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भरने से घर-दुकानों में पानी घुस गया। पानी में छिपे गड्ढों और उखड़े पैचवर्क से दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हुए, जबकि ई-रिक्शा डगमगाते रहे। नालों के ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

सीसामऊ नाला ओवरफ्लो होने से खलासी लाइन, ग्वालटोली, वीआईपी रोड में पानी भर गया। चावला मार्केट से नंदलाल चौराहा तक पानी ही पानी नजर आया और लोग दुकानों व घरों से पानी निकालते दिखे। सर्वोदयनगर में आरटीओ कार्यालय के अंदर तक पानी भर गया। मरियमपुर चौराहा भी जलभराव से घिरा रहा। शारदानगर में विधायक नीलिमा कटियार के आवास के पास जलभराव रहा। यशोदानगर, किदवईनगर, रामादेवी, आचार्यनगर, रायपुरवा, काकादेव, विजयनगर, जरौली, गुजैनी, कल्याणपुर, सिंहपुर से मैनावती मार्ग, केशवपुरम, नवीन मार्केट, चमनगंज में भी परेशानी रही। जरीब चौकी से गांधीनगर तक पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन



गड्ढे, उखड़ा पैचवर्क और धंसी पुलिया बनी मुसीबत

देवकी चौराहा से डबलपुलिया वाले रास्ते में खुला गड्ढा बारिश में और खतरनाक हो गया। पनचक्की चौराहा पर भी गड्ढों से वाहन सवार परेशान रहे। कच्चा पैचवर्क उखड़ने और गिट्टी निकलने से दुपहिया वाहन व ई-रिक्शा डगमगाते दिखे। सीएम ग्रिड से जुड़ी पुराना सेल्स टैक्स रोड, स्वरूपनगर, बगिया क्रॉसिंग से केसा कार्यालय कल्याणपुर, विकास नगर से गुरुदेव चौराहा तक और कर्रही रोड का हाल भी बेहाल रहा। जलनिकासी न होने से लोग घरों में कैद रहे। नौबस्ता में समाधि पुलिया के पास दो साल पहले बनी सड़क की पुलिया की स्लैब शनिवार सुबह अचानक धंस गई। रास्ता बंद होने से लोगों को चक्कर काटकर निकलना पड़ा। पिछले दिनों नौबस्ता, त्रिवेदीनगर की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

करीब 48 घंटे से लगातार बारिश की वजह से कुछ जगह जलभराव हुआ है। जहां भी ऐसी सूचना आ रही हैं, टीमें मौके पर जाकर गलीपिट की सफाई करा तुरंत पानी निकासी करा रही हैं। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed