फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   troubled teenager took his life due to objectionable photo and message in Etawah

Etawah: आपत्तिजनक फोटो और मैसेज से परेशान किशोरी ने दी जान, आरोपी की पहचान करने में जुटी पुलिस

Wed, 31 Aug 2022 10:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 10:37 PM IST
सार

भरथना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि किसी ने किशोरी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके चलते किशोरी ने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
troubled teenager took his life due to objectionable photo and message in Etawah
फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में सोशल साइट पर वायरल हो रही आपत्तिजनक फोटो और मैसेज से परेशान किशोरी ने मंगलवार की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोरी के भाई ने बताया कि कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्ति बहन की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट पर वायरल कर रहा था। इससे बहन परेशान थी।
विज्ञापन

इसी के कारण उसने जान दे दी। एसएसआई जय सिंह, एसआई राजेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। सबसे पहले किशोरी को परेशान करने वाले की पहचान की जा रही है। उसकी शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed