{"_id":"68cb14e80bd27bd08f067e90","slug":"troubled-by-domestic-discord-a-woman-committed-suicide-by-jumping-into-a-well-kanpur-news-c-220-1-akb1006-131860-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गृह कलह से परेशान महिला ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गृह कलह से परेशान महिला ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या
Thu, 18 Sep 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी मंगलवार रात एक महिला गृह कलह से परेशान होकर कुएं में कूद गई। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई। बुधवार को जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
गौरी गांव निवासी पिंटू यादव की पत्नी सुनीता (38) मंगलवार की रात घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका पर जांच की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकला।
जानकारी पर पहुंचे मृतका के भाई बांदा निवासी मेवालाल ने बताया कि बहन सुनीता की शादी 15 वर्ष पूर्व पिंटू से की थी। उसने पुलिस को गृह कलह से परेशान होकर बहन द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने की बात कही। वहीं पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ पड़ोसियों से जानकारी की। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि मृतका की भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।