{"_id":"6ab7d93d456b478a860d8511","slug":"akhilesh-targets-the-government-over-the-banda-codeine-scandal-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के कोडीन कांड पर अखिलेश का तंज: लिखा- बोतल-सिरप करने वाले यूपी में ही हैं या महाराष्ट्र-कर्नाटक निकल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के कोडीन कांड पर अखिलेश का तंज: लिखा- बोतल-सिरप करने वाले यूपी में ही हैं या महाराष्ट्र-कर्नाटक निकल लिए
Sat, 26 Sep 2026 08:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:13 PM IST
सार
Banda News: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना हुए एक्स पर लिखा कि कोडीन कांड जारी है।
विज्ञापन
अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा में पकड़े गए कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर बांदा के कोडीन सिरप प्रकरण से संबंधित खबर साझा करते हुए सरकार पर तंज कसा। अखिलेश यादव ने लिखा, कोडीन कांड जारी है... बोतल का बोतल और सिरप का सिरप करने वाले यूपी में ही हैं या अपने संगी साथियों के साथ बोरियां भरकर, वो भी सुरंग के रास्ते महाराष्ट्र-कर्नाटक निकल लिए हैं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, गांजागंज, वनस्पति गंज और कोडीनगंज, भाजपाई सरकार की बस यही उपलब्धि है।
अखिलेश यादव की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पुलिस मामले में आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में तीन सितंबर को एसटीएफ और पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 30 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप की शीशियां बरामद की थीं। मामले में पुलिस की जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी के जीजा रवींद्र गुप्ता को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रवींद्र हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी संचालित करता था और इसी एजेंसी के माध्यम से सिरप की खेप मंगाई गई थी। मामले की विवेचना में पुलिस सिरप की खरीद-फरोख्त, आरोपियों के लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की कड़ियां खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों और रकम के स्रोत की भी जांच की बात कही है।