फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   triple talaq case in kannauj

एक मांग पूरी न हुई तो शौहर ने दिया तीन तलाक, फिर चाकू से किए कई वार

Wed, 13 Feb 2019 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
triple talaq case in kannauj
घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में तालग्राम कस्बे के मोहल्ला जेरकिला में दहेज में बाइक न मिलने पर 10 फरवरी (रविवार) को शौहर ने बीवी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह 10 बजे के करीब मां के घर बैठी बीवी पर शौहर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला की बहन ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कस्बे की रबीना बेगम बीवी नवीद ने जेरकिला मोहल्ले के बहन के शौहर मोहम्मद सलमान पुत्र इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रबीना बेगम ने बताया कि बहन करिश्मा (20) पुत्री अशफाक का निकाह सितंबर 2018 में मोहम्मद सलमान के साथ हुआ था।
विज्ञापन

तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया

दहेज में सलमान बाइक की मांग कर रहे थे। इसे देने में असमर्थता जताने पर मारपीट-कर उत्पीड़न करने लगे। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। रविवार को मोहम्मद सलमान ने बीवी करिश्मा को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

बुधवार सुबह बहन मां के साथ घर में बैठी थी। तभी सलमान चाकू लेकर आया। उसने हमला कर दिया। इससे करिश्मा घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो सलमान जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला सिपाही ने सीएचसी तालग्राम में करिश्मा का इलाज कराया।

प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहम्मद सलमान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीन तलाक देने की बात भी सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed