{"_id":"5829e4e34f1c1b61368fe12e","slug":"triple-talak-of-women-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में दाे लाख रूपये नहीं मिले ताे बाेल दिया तलाक...तलाक...तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में दाे लाख रूपये नहीं मिले ताे बाेल दिया तलाक...तलाक...तलाक
अमर उजाला ब्यूरो कोंच (जालौन)।
Updated Tue, 15 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
काेतवाली के बाहर बच्चाें संग फरियाद लेकर बैठी नेहा
- फोटो : अमर उजाला, जालाैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन तलाक का भले ही मुस्लिम उलेमा विरोध कर रहे हों लेकिन आम मुस्लिम महिलाएं इसके दुष्प्रभाव से उबर नहीं पा रही हैं। कोंच में ऐसा ही मामला सामने आया है। एक महिला को पति ने तीन बार तलाक कहकर बच्चों समेत धक्का देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोंच कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि दहेज को लेकर पति आए दिन मारपीट करता है।
कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नेहा पत्नी इसरार सोमवार दोपहर मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आपबीती सुनाई। बताया कि रविवार रात उसके पति इसरार, जेठ रफीक, सास, भांजी, जेठानी, ननद आदि ने मायके से दो लाख रुपये दहेज लाने को कहा। इनकार करने पर उसे पीटा। पति इसरार ने पिटाई के बाद तलाक, तलाक, तलाक कहा और रात में ही धक्का देकर दो मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। रात भर वह दरवाजे पर बैठी रही लेकिन ससुराल वालों को दिल नहीं पसीजा।
पड़ोसियों की मदद से उसने कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के ग्राम चांदापुर में मायके वालों को सूचना भिजवाई। मायके वालों के आने पर वह पुलिस के पास पहुंची। उसने कोतवाली के बाहर मीडिया को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले इसरार के साथ हुई थी। उसके वालिद का पहले ही इंतकाल हो चुका है। कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोतवाल का कहना है कि मामले जांच की जा रही है। पीड़िता चाहेगी तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।