फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Triple murder accused shot in an encounter

हरदोई: तिहरे हत्याकांड के आरोपी की बाइक फिसली, मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस को देख भागा था

Mon, 07 Sep 2020 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Triple murder accused shot in an encounter
हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बचकर भाग रहे तिहरे हत्याकांड के आरोपी की बाइक नहर पटरी पर पलट गई। हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से हत्यारोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


उसका साथी भाग गया। घटना की सूचना पर एसपी और तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुअमऊ स्थित आश्रम में 31 अगस्त की रात बाबा हीरादास (70), उनके पुत्र नेतराम (40) और कथित शिष्या मीरादास (65) की हत्या कर दी गई थी।  
विज्ञापन


दो सितंबर की रात एसपी अमित कुमार ने घटना का खुलासा कर एक अन्य शिष्य हिस्ट्रीशीटर रक्षपाल पुत्र सुरेंद्र निवासी रौतापुर थाना मझिला, उसके साले संजय पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम नीर कोतवाली देहात और राजीव पुत्र चंद्र किशन निवासी बंदरहा कोतवाली पिहानी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षपाल का साथी शफीक (24) पुत्र बशीर निवासी डोलिया थाना सुरसा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। एसपी अमित कुमार के मुताबिक सोमवार रात लगभग 8 बजे हरदोई सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के निकट टड़ियावां पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान शफीक एक साथी के साथ बाइक से निकला। पुलिस टीम ने उसे रोका लेकिन वह भाग निकला और आगे जाकर सिकरोरी नहर पुल से सोहासा जाने वाली पटरी पर उसकी बाइक स्लिप हो गई। बाइक गिरते ही शफीक भी गिर गया और उसने पीछे आ रही पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

जवाबी फायरिंग में शफीक के बाएं घुटने के नीचे गोली लग गई। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बेनीगंज, देहात कोतवाली और हरियावां पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि शफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से उसकी बाइक, एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed