{"_id":"244b5100a39501d36708dd8493e8e732","slug":"tributes-to-shaheed-hanumnthppa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हनुमंथप्पा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हनुमंथप्पा को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 फीट नीचे बर्फ में दबे रहने के बाद जिंदगी और मौत से जूझे लांसनायक c पर शहर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। राष्ट्रोदय ने बड़ा चौराहा पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विनय अवस्थी, राहुल मेहरोत्रा, राजीव श्रीवास्तव, संतोष वाल्मीकि, अब्दुल कादिर, अमित रुइया, आरके अग्रवाल, नलिनीकांत मिश्र, पुष्प कुमार सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंटों ने प्रार्थना सभा की। प्रिंसिपल नीरू टंडन समेत स्टाफ मौजूद रहा। सपा नेता अकील शानू की अगुवाई में बेगमपुरवा ईदगाह गेट पर क्षेत्रीय लोगों ने शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
विज्ञापन
अनवर बेग, शमीम सिद्दीकी, नौशे खान मौजूद रहे। भाजयुमो कौशलपुरी मंडल ने मोतीझील पर कार्यक्रम किया। प्रमोद विश्वकर्मा, अमन शुक्ला, विधायक सलिल विश्नोई मौजूद रहे।
अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के अध्यक्ष संतोष गहमरी ने मोतीझील में कैंडल जलाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। आनंद झा, सुजीत सिंह, रंग बहादुर सिंह रहे। अपना दल के मंडल अध्यक्ष राम सिंह लोधी ने कोयला नगर में हवन किया। जय शंकर कसेरा, रमेश राजपूत, जयकरन राजपूत, नेकराम लोधी मौजूद रहे।
सपा ग्रामीण कार्यालय में महेंद्र सिंह यादव, विनोद प्रजापति, मुकेश यादव ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता शैलेंद्र दीक्षित ने काली मठिया शास्त्री नगर चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा की।
विनोद सिंह, आरके जगत, डॉ. निसार अहमद, नवाब भाई, मोहम्मद आजाद मौजूद रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने शास्त्री नगर में कार्यक्रम किया। विनीत दास, राजू थॉमस, फहद अब्बासी, जेम्सलाल, विजय मसीह, एमलाल मौजूद रहे।