{"_id":"69cd82b4c88200f5e70a35f2","slug":"trials-for-ews-category-children-for-training-at-tsh-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144618-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रशिक्षण के लिए टीएसएच में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रशिक्षण के लिए टीएसएच में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों का ट्रायल आज
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सहयोग से आर्यनगर स्थित टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप-सब्सिडी योजना के आठवें बैच के चयन ट्रायल गुरुवार को आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 310 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू होगा। पारदर्शिता के लिए चयन समिति के सदस्य जगदीश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अमित यादव, संजीव पाठक, डॉ देवेश दुबे और राजीव गर्ग पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:45 बजे तक टीएसएच पहुंचना अनिवार्य है। सात बजे से पंजीकरण शुरू होगा।
इसके बाद पांच-पांच के समूह में शारीरिक फिटनेस और योग्यता परीक्षण होगा। वहीं खेलों के आधार पर बच्चों के व्यक्तिगत कौशल का आकलन होगा। पूरी चयन प्रक्रिया दोपहर लगभग एक बजे तक चलेगी। योजना के तहत अब तक सात बैचों में 1734 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आठवां बैच छह अप्रैल से शुरू होगा। इस बार कुल 641 आवेदन फॉर्म वितरित किए गए थे। सभी ईडब्ल्यूएस फॉर्म जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कानपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की ओर से भरवाकर जमा कराए गए हैं।