{"_id":"5d1e1ea48ebc3e3cc71ef0d9","slug":"trial-of-new-rack-in-vande-bharat-express-is-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली से कानपुर के बीच वंदे भारत की नई रैक का दूसरा ट्रायल रहा सफल, ये होंगे फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली से कानपुर के बीच वंदे भारत की नई रैक का दूसरा ट्रायल रहा सफल, ये होंगे फायदे
Thu, 04 Jul 2019 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से कानपुर के बीच ट्रेन-18 (वंदे भारत एक्सप्रेस) की नई रैक (ट्रेन के सभी कोच) का दूसरा ट्रायल गुरुवार को सफल रहा। यह ट्रेन गुरुवार को नई दिल्ली से सुबह छह बजे निर्धारित अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
सेंट्रल पर सुबह 10:10 बजे आई और 11 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहला ट्रायल 20 जून को किया गया था। अभी तक यह ट्रेन रद्द हुए सभी दिन चल रही है। नई रैक होने से दो रैक हो जाएंगी।
एक फेरे में एक रैक को रोककर उसकी मरम्मत का काम कराया जाएगा। कानपुर सेंट्रल के डायरेक्टर हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन में यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। मसलन लगेज के लिए स्पेस बढ़ा है और सीटों के बीच की जगह भी बढ़ी है।