{"_id":"68bb52d62ba6ab033e0f663c","slug":"trial-of-477-ews-category-children-in-tsh-for-training-starts-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130652-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रशिक्षण के लिए टीएसएच में 477 ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों का ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रशिक्षण के लिए टीएसएच में 477 ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों का ट्रायल आज से
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम के तत्वावधान में खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों के प्रशिक्षण के लिए छठवें बैच का चयन किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार और रविवार को दो दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया होगी।
नगर निगम को कुल 492 बच्चों के आवेदन मिले थे जिनमें जांच के बाद 477 को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। ट्रायल प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, स्क्वैट और 100 मीटर दौड़ जैसे फिजिकल एप्टीट्यूड टेस्ट होंगे। दूसरे चरण में इंडिविजुअल स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट लेकर बच्चों की दक्षता परखी जाएगी। अंकों और परिवार की आय के आधार पर 250 बच्चों का चयन किया जाएगा। इनका प्रशिक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा।
शनिवार सुबह सात बजे से बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, जूडो और कबड्डी के ट्रायल होंगे, जबकि सुबह 10 बजे से कराटे, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो के ट्रायल होंगे। सात सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी जिसमें एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर जगदीश यादव, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सुचित अग्रवाल व आशुतोष विक्रम सिंह, एमडी राजीव गर्ग, यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के संजीव पाठक और यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. देवेश दुबे शामिल हैं। (संवाद)