फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trees are tortured for publicity, tree branches are cut to make hoarding visible

प्रचार का वार होर्डिंग लगा कर रहे पेड़ों पर अत्याचार

Wed, 13 Oct 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trees are tortured for publicity, tree branches are cut to make hoarding visible
अकबरपुर में स्टैंड पोस्ट के पास लगे होर्डिंग व चस्पा पोस्टर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अवैध होर्डिंग लगाकर लोग पेड़ों पर अत्याचार कर रहे हैं। प्राणवायु देने वाले पेड़ों की टहनियां काटकर होर्डिंग टांगने की होड़ लगी है। अकबरपुर समेत अन्य निकाय क्षेत्रों में भी कमोबेश यही नजारा है। पेड़ों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी से अवैध होर्डिंग लगाने पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का कस्बा है। यहां भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से प्रचार के लिए विज्ञापन एजेंसी व लोग मनमानी तरीके से होर्डिंग व बैनर लगा रहे हैं। स्थिति यह है कि अब पेड़ों पर भी होर्डिंग लगाने की होड़ मची है। त्योहारी सीजन में व्यापारी व नेता भी अपना प्रचार इन होर्डिंग व बैनर से करने में लगे हैं। जिले भर में सड़क किनारे लगे पेड़ों पर होर्डिंग टंगी होना आम हो गया है। अकबरपुर में माती रोड पर तहसील के आसपास संरक्षित वन क्षेत्र है। यहां लगे पेड़ों को ही विज्ञापन एजेंसियों व लोगों ने होर्डिंग लगाने का स्थान बना दिया है।
विज्ञापन

अब पेड़ों पर व्यावसायिक, शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग, पार्टी के प्रचार व नेता आदि की होर्डिंग बहुतायत में हैं। यहां प्रचार की प्रतिस्पर्धा इतनी है कि छोटी होर्डिंग के आगे बड़ी होर्डिंग टांग दी जाती है। पेड़ों की पत्तियों में होर्डिंग छिपे न इसके लिए बेरहमी से टहनियां काट दी जाती है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसकी वजह से अराजकता की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली बढ़ाने में पेड़ों का योगदान हैं। इनसे प्राणवायु मिलती है। लोगों को कम से कम पेड़ों पर होर्डिंग व बैनर आदि नहीं लगाना चाहिए। अकबरपुर में संरक्षित क्षेत्र में लगे पेड़ों का निरीक्षण कर बैनर व होर्डिंग आदि हटाए जाएंगे।
-सुदामा लाल, वन रेंजर, अकबरपुर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed