फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tree plantation drive in uttar pradesh

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में 3 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे गए

Fri, 09 Aug 2019 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
tree plantation drive in uttar pradesh
उन्नाव में पौधरोपण करते सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को 22 करोड़ पौधरोपण के महाकुंभ में बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी ने भी आहुतियां देते हुए तकरीबन तीन करोड़ पौधे एक ही दिन में रोपे गए। यहां सबसे ज्यादा 44 लाख हरदोई और 40 लाख पौधे उन्नाव में रोपे गए।
विज्ञापन


कानपुर देहात में 30.58 लाख पौधरोपण का दावा
प्रशासन ने जिले में 30 लाख 58 हजार पौधे रोपने का दावा किया है। सचिव नियोजन नीना शर्मा ने पौधरोपण का निरीक्षण कर हकीकत देखी। 21 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई थी। जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम माती स्थित केंद्रीय विद्यालय में हुआ। रोपण के बाद पौधों की देखरेख का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह मौजूद रहे। डीएफओ डॉ. ललित गिरि ने बताया कि पौधरोपण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

tree plantation drive in uttar pradesh
पौधरोपण करने जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बांदा में पौधरोपण कर बिखेरी हरियाली
प्रदेश व्यापी पौधरोपण अभियान में 9 अगस्त को बांदा जिले में वन विभाग सहित 27 विभागों ने 19 लाख 13 हजार 228 पौधे रोपने का दावा किया है। यह लक्ष्य से भी अधिक है। लक्ष्य 18 लाख 99 हजार 209 का बताया गया है। बांदा को पौधरोपण में प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। 

चित्रकूट में पौधरोपण का महाकुंभ
जिले में पौधरोपण महाकुंभ-2019 पर रिकार्ड बनाया गया। एक दिन में अलग अलग स्थानों पर 22 लाख पौधे रोपे गए। शुक्रवार को सचिव नगर विकास एवं नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत बहिलपुरवा क्षेत्र से हुई। 

महोबा में 14.66 लाख पौधों को रोपण हुआ
शासन के निर्देश पर वृहद पौधरोपण अभियान के तहत भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर जिले में निर्धारित 14.66 लाख पौधों के लक्ष्य को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर विकासखंड, तहसील, विद्यालयों, कॉलेजों, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन व सभी वन क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया।

 

tree plantation drive in uttar pradesh
पौधरोपण की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में 26 लाख 67 हजार 793 पौधारोपित किए गए
भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिलेभर में लक्ष्य से अधिक तीन फीसदी पौधा रोपित किए गए। जिले में 26 लाख 67 हजार 793 पौधारोपित किए गए। वहीं पिछले वर्ष 23 लाख पौधारोपित किए गए। जिनका संरक्षण न होने पर दस फीसदी ही पौधे बच सके हैं। 

औरैया में 21 लाख से अधि पौध रोपण हुआ
औरैया में शासन द्वारा 21, 08,581 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पिछले वर्ष 11,57,568 पौधे रोपे गए थे लेकिन विभागों द्वारा जीओ टैंगिग न कराए जाने पर उन पौधों का पता भी नहीं चला।  वन विभाग ने शाम चार बजे तक विभिन्न विभागों द्वारा 17 लाख पौधे रोपने का दावा किया।

उन्नाव में 40.67 लाख पौधे लगाए गए
प्रदेश सरकार के पौधरोपण महाकुंभ अभियान के तहत जिले में 40.67 लाख पौधे लगाए गए। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी ने बांगरमऊ और फतेहपुर चौरासी में पौधरोपण किया। वहीं प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन राजन शुक्ला ने नवाबगंज के केवाना में पौधे लगाए। इसके अलावा नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहजन के पौधे लगाए गए। विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पौधे रोपित किए। पुरवा में पंचवटी स्थापना से पहले भूमि पूजन किया गया। विधायक के साथ डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

tree plantation drive in uttar pradesh
बच्चों ने भी पौधे रोपित कर लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में 10 घंटे में 44 लाख पौधरोपण किया गया
भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर जिले की 5278 साइटों  पर पौधरोपण किया गया। जिला प्रशासन ने समाजसेवियों व संगठनों की मदद से जिले भर में 44 लाख पौधे रोपित करने का अभूतपूर्व लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पौधरोपण ने अपने आप में एक नया कीर्तिमान बनाया है। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिले में जतुली व मदारा में दो गांधी उपवन व पंचवटी भी तैयार की गई जहां सदर विधायक नितिन अग्रवाल व जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पौधरोपण किया।

प्रमुख सचिव की मौजूदगी में जिले में 25 लाख पौधे लगे
शुक्रवार को जनपद की 600 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराया गया। अमृतपुर क्षेत्र के गांव बलीपट्टी रानीगांव में गंगा किनारे कार्यक्रम स्थल बनाया गया। जिलाधिकारी मोनिका रानी, नोडल अधिकारी/मुख्य वन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने पंचवटी में बेल, बरगद, आंवला, पीपल व अशोक के पौध लगाए। गंगा के तटवर्ती गांवों में 29700 बांस के पौधे लगाने के साथ जनपद में 25 लाख पौधे लगाए गए।

फतेहपुर में बीस लाख पौधे लगाए गए
प्रभारी वनाधिकारी प्रसिद्ध नारायण राय ने बताया कि अब तक जिले के अलग-अलग विकास खंडों में करीब 20 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। लक्ष्य 25 लाख पौधे लगाने का रखा गया था। इस कार्य में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व महक में लगे हैं।  

 

इटावा में लगाए गए 25.30400 पौधे
बसरेहर ब्लॉक में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई वन विभाग की 5 हेक्टेयर जमीन पर बनाए गए गांधी उपवन में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। डीएफओ सत्यपाल सिंह ने दावा किया कि सुबह 10 बजे से पांच बजे तक 25,30,400 पौधे लगाए गए हैं। जिले में यही लक्ष्य तय किया गया था।

जालौन में सांसद विधायक ने लगाए पौधे
प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग की अगुवाई में सांसद, विधायकों ने जिले भर में करीब 12 लाख पौधे रोपे, बैठकें कर पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। सुबह 10 बजे तक करीब 3 लाख, शाम चार बजे तक 1151819 पौधे रोपित किए जा चुके थे।

कन्नौज में 19.77 लाख पौधे रोपे गए
जिलेभर में 27 विभागों के अफसरों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को 19.77 लाख पौधे रोपे। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा मनीषा त्रिघाटिया के साथ अनौगी और मेडिकल कालेज में पौधरोपण किया। लक्ष्य 1940314 का रखा गया था। पौधरोपण इससे करीब 73 हजार ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed