{"_id":"68793a3a5d8cce6bfd020bdb","slug":"tree-fell-in-heavy-rain-young-man-riding-a-bicycle-died-after-being-crushed-one-injured-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेज बारिश में गिरा पेड़, साइकिल सवार युवक की दबकर मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेज बारिश में गिरा पेड़, साइकिल सवार युवक की दबकर मौत, एक घायल
Thu, 17 Jul 2025 11:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:36 PM IST
सार
Kanpur News: तेज बारिश में पेड़ गिर गया। साइकिल सवार युवक की दबकर मौत हो गई। घटना किदवई नगर थानाक्षेत्र में डीसीपी कार्यालय के बाहर हुई।
विज्ञापन
बारिश में गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किदवई नगर थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम डीसीपी साउथ कार्यालय के बाहर झमाझम बारिश के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से साइकिल सवार व एक अन्य व्यक्ति दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से दोनों को निकालकर हैलट घायल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।
किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि बारिश के दौरान साढ़े छह बजे के आसपास साकेत नगर में पेड़ गिर गया। कुछ लोग पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे। वहीं राहगीरों ने बताया कि नंदलाल चौराहे की तरफ से सचान चौराहे की तरफ जा रहे साइकिल सवार सेन पश्चिम पारा निवासी सुभाष द्विवेदी (46) और एक अन्य व्यक्ति पर पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से दब गए।
विज्ञापन
किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि बारिश के दौरान साढ़े छह बजे के आसपास साकेत नगर में पेड़ गिर गया। कुछ लोग पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे। वहीं राहगीरों ने बताया कि नंदलाल चौराहे की तरफ से सचान चौराहे की तरफ जा रहे साइकिल सवार सेन पश्चिम पारा निवासी सुभाष द्विवेदी (46) और एक अन्य व्यक्ति पर पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से दब गए।
विज्ञापन
सुभाष द्विवेदी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोग कड़ी मशक्कत से घायलों को पास के निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जहां कुछ देर इलाज के दौरान डॉक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया।
गिरे पेड़ में दबकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है। वहीं हादसे के कारण अफरातफरी मच गई। लोगों ने बारिश के दौरान पेड़ को किनारे कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित होने लगा।