फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Treasury was found in digging the foundation of the house at hardoi

हरदोई: मकान की नींव खुदाई में मिला था खजाना, मालिक ने पुलिस को सौंपे साढ़े चार किलो चांदी के जेवर

Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Treasury was found in digging the foundation of the house at hardoi
खुदाई के दौरान मिले चांदी के जेवर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बजरिया में निर्माणाधीन मकान की नींव खुदाई में खजाना मिलने की चर्चाएं सच साबित हुईं।  युवक की सूचना पर शनिवार को एसडीएम व सीओ ने मकान मेें छापा मारा। जहां से लगभग साढ़े चार किलो चांदी के पुराने जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने जेवरातों की जांच कराने की बात कही है। बिलग्राम कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी शोभित गुप्ता पुत्र रामनिवास गुप्ता का मकान बन रहा है। चार दिन पूर्व मकान की नींव खुदाई में मजदूरों को जेवरात भरे दो घड़े मिले थे। मजदूरों को हिस्सा देने की बात कहकर मालिक ने मामले को दबाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


जब मजदूरों को कुछ हासिल नहीं हुआ। तो मजदूरों ने कस्बा में खजाना मिलने की चर्चा फैला दी थी। इसके बाद मकान मालिक के परिवार के हरिओम गुप्ता ने शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर मकान में खजाना मिलने की शिकायत सीओ से एसआर कुशवाहा से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सीओ के संज्ञान में आने पर सीओ व एसडीएम रामविलास यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मकान में छापा डाला। पूछताछ के बाद मकान मालिक ने पुलिस को नींव से बरामद जेवरात सौंपे। तौल कराने पर चांदी के लगभग एक किलो चार सौ साठ ग्राम जेवर निकले। एसडीएम ने बताया कि बरामद जेवरात कार्रवाई के बाद सरकारी खजाने में रख दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed