फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   travel via agra expressway to delhi

अब डेढ़ सौ रुपये कम में तय कीजिए आगरा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली का सफर

Wed, 09 May 2018 11:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
travel via agra expressway to delhi
डेमाे पिक
दिल्ली अाैर अागरा का सफर कम समय अाैर करीब डेढ़ सौ रुपये तक की बचत के साथ अाप कर सकते हैं। झकरकटी और चुन्नीगंज बस स्टैंड से वाया आगरा एक्सप्रेस-वे बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर एसी अाैर साधारण बसें भी चलेंगी।
विज्ञापन

 

ये बसें दो रूटों से होकर चलेंगी। पहला तिर्वा कट से बसें एक्सप्रेस-वे पर पहुंचेंगी और दूसरा अरौल कट से बसें एक्सप्रेस-वे पर आएंगी। इसके बाद दिल्ली पहुंचेंगी। मंगलवार को चुन्नीगंज से दो और झकरकटी बस स्टैंड से पांच बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं।

विज्ञापन

 

इन बसों का किराया वाया इटावा दिल्ली जाने वाली बसों से कम है। करीब डेढ़ सौ रुपये तक की बचत होगी। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि बुधवार से 12 बसें झकरकटी और दो बसें चुन्नीगंज से चलेंगी। ये बसें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक हर एक घंटे में रवाना की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह होगा रूट 
कानपुर-बिल्हौर, तिर्वा कट, करहल कट, कठफोरी कट, आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली

कानपुर-बिल्हौर, अरौल कट, करहल कट, आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली

इस तरह है किराया 
कानपुर से वाया इटावा दिल्ली जाने पर साधारण बस का किराया : 586 रुपये
इसी रूट से जाने वाली जनरथ बसों का किराया : 757
----
कानपुर से वाया आगरा एक्सप्रेस-वे बस का किराया : 460 रुपये
जनरथ बस से इसी रूट पर जाने पर : 602 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed