{"_id":"576c39234f1c1bb40cb48278","slug":"trapped-many-trains-passenger-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ट्रेनें फंसीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ट्रेनें फंसीं, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी लेट होने पर हंगामा करते रेल यात्री।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इलाहाबाद मिर्जापुर के बीच जिगना स्टेशन के पास बुधवार दोपहर ओवरब्रिज निर्माण में लगी क्रेन के ट्रैक पर गिरने से रेल संचालन ठप हो गया। कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों का कहना है कि देर रात रूट सामान्य होने की संभावना है।
कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों को दोपहर बाद लखनऊ, वाराणसी के रास्ते मुगलसराय के लिए रवाना किया गया जबकि देर रात राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतो को इलाहाबाद के लिए रवाना किया। अन्य ट्रेेनों के रूट डायवर्जन को लेकर स्थिति खराब रही। कभी सूचना मिली कि ट्रेन लखनऊ के रास्ते जाएगी तो कभी सूचना दी गई कि ट्रेन इलाहाबाद के रास्ते मुगलसराय रवाना होगी। डिप्टी एसएस कामर्शियल के अधिकारी ऊहापोह की स्थिति में रहे। स्टेशन अधीक्षक भी इलाहाबाद में अधिकारियों से संपर्क करते रहे।
अप लाइन की प्रभावित ट्रेनें
पुरी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ टाउन-दिल्ली एक्स्प्रेस, महाबोधि, भागलपुर आनंदविहार, राजेंद्र नगर नई दिल्ली को मुगलसराय वाराणसी लखनऊ के रास्ते रवाना किया।
विज्ञापन
डाउन लाइन की प्रभावित ट्रेनें
जोधपुर हावड़ा, दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन, नई दिल्ली गोहाटी, आनंद विहार गोहाटी, नई दिल्ली हावड़ा, पुरी, कालका एक्सप्रेस, महानंदा, नई दल्ली भुवनेश्वर, नई दिल्ली सियालदह को कानपुर से लखनऊ वाराणसी के रास्ते रवाना किया।
स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
कोलकाता आनंद विहार निरस्त किए जाने पर दो नंबर प्लेटफार्म पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने नारेबाजी भी की। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।