फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transformers kept at low height without safety fencing poses risk of accident

Kanpur News: बिना सुरक्षा तारबाड़ कम ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर, हादसे का खतरा

Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept at low height without safety fencing poses risk of accident
रूरा में राजकीय पशुचिकित्सालय के सामने बिना तारबाड़ के कम ऊंचाई के ​प्लिंथ पर रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। जिले में बिजली निगम के अधिकारी लोगों के जीवन की सुरक्षा को नजर अंदाज कर रहे हैं। हालात ये हैं कि सड़क किनारे बिना तारबाड़ कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगे हैं। नजदीक से लोगों की आवाजाही रहती है। बिजली निगम की लापरवाही से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम के अधिकारियों का ध्यान केवल राजस्व वसूली पर है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के केवल दावे ही हैं। औद्योगिक क्षेत्र में 6 दिन में 20 से अधिक ट्रिपिंग पर पिछले दिनों उद्यमियों ने नाराजगी जताई थी। इधर फाल्टों की अधिकता से ग्रामीण व नगरीय फीडरों पर भी शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही आमजन की जिंदगी सुरक्षित रहे इसके लिए सुरक्षात्मक कार्यों के प्रति निगम के अधिकारी अनदेखी किए हैं। खुले में कम ऊंचाई की प्लिंथ (चबूतरा) पर ट्रांसफार्मर रखें हैं। सुरक्षा तारबाड़ नहीं है। वहीं डबल पोल पर बेहद कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगे हैं। अकबरपुर के रामजी, रूरा के कमलेश कुमार, तिगाई के अभिनव आदि का आरोप है कि बिजली निगम के जिम्मेदार अनदेखी किए हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना है।
विज्ञापन

..................
वर्जन............
ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द सुरक्षा तारबाड़ या फिर जाली लगाने का नियम है। संबंधित जेई की ओर से प्रस्ताव बनाए जाते हैं। यदि ट्रांसफार्मर बिना तारबाड़ के हैं तो इसे दिखवाया जाएगा। जान का जोखिम न रहे सुरक्षा तारबाड़ या फिर जाली लगवाई जाएगी। - रामनरेश, मुख्य अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
केस एक :
स्कूल व आबादी में बिना सुरक्षा घेरा ट्रांसफार्मर से खतरा
रूरा में राजकीय पशुचिकित्सालय के सामने बिना तारबाड़ के कम ऊंचाई के प्लिंथ पर ट्रांसफार्मर रखा है। केबल आदि जमीन पर लटकी हैं। पास में ही स्कूल और आबादी है। यहां से लोगों की आवाजाही रहती है। मगर बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द तारबाड़ नहीं लगाए हैं।
.................
केस दो :
टकटौली मोेड पर लगे ट्रांसफार्मर से जोखिम
अकबरपुर में माती मार्ग पर टकटौली मोड के पास बिना सुरक्षा इंतजाम ट्रांसफार्मर लगा है। बिजली केबलें लटकी हैं। करीब से लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में करंट का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर प्लिंथ की ऊंचाई अत्यंत कम है।

...............
केस तीन :
डबल पोल पर कम ऊंचाई पर लगा दिया ट्रांसफार्मर
तिगाई में निजी आईटीआई के करीब मार्केट है। दुकानों के ठीक बगल में डबल पोल लगाकर बेहद कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सुरक्षा तारबाड़ भी नहीं है। ट्रांसफार्मर के करीब से निकलने के दौरान करंट लगने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed