फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transformer failed in Gaurikanran, power cut for 50 hours

Kanpur News: गौरीकरन में दगा दे गया ट्रांसफार्मर, 50 घंटे से बिजली गुल

Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Transformer failed in Gaurikanran, power cut for 50 hours
कानपुर देहात। गौरीकरन में लगा सौ केवी ट्रांसफार्मर दगा दे गया। 50 घंटे से 180 घरों की बिजली गुल है। करीब एक हजार आबादी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। पेयजल किल्लत भी बनी है।
विज्ञापन

राजपुर उपकेंद्र से गौरीकरन गांव में बिजली आपूर्ति होती है। सौ केवी ट्रांसफार्मर से 180 घरों में कनेक्शन हैं। यह ट्रांसफार्मर ओवर लोड है। करीब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर से ठीक से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। जबकि रविवार दोपहर तीन बजे फॉल्ट से इन घरों की बिजली गुल हो गई थी। सोमवार रात में लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद लगाए थे। कई शिकायतों के बाद लाइनमैन शिवम कटियार ने ट्रांसफार्मर चेक किया। इसके बाद उड़ा फ्यूज बांधा। रात करीब 7:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मगर पंद्रह मिनट बाद फिर बिजली गुल हो गई। जांच की गई तो ट्रांसफार्मर खराब होने की बात सामने आई। पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

इधर मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर रखा नहीं गया और बिजली कर्मी खराब ट्रांसफार्मर उठा ले गए। जबकि वर्क शॉप से ट्रांसफार्मर आने पर ही फुंका ट्रांसफार्मर प्लिंथ से हटाने का नियम है। जिला पंचायत सदस्य अनुराग दिवाकर ने बताया कि गांव की बिजली लाइन जर्जर है। मेंटीनेंस पर बिजली कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। तीन दिन में केवल सोमवार रात पंद्रह मिनट बिजली आयी है। जेई प्रवीण मिश्रा ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर जल्द रखा जाएगा। एसडीओ सिकंदरा अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। गौरीकरन में बिजली तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए काम होगा। लापरवाही करने वाले बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed