फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   transformer exchange request in thasheel dewas

फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की लगाई गुहार

Wed, 21 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 21 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
transformer exchange request in thasheel dewas
पुखरायां में अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने 70 फरियादें सुनीं। उनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वह मंगलवार को तहसील दिवस के आयोजन पर आई थीं।
विज्ञापन


सैदलीपुर गांव के अमित सचान ने एक हफ्ते पहले जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने की शिकायत की। परेहरापुर निवासी महेंद्रकुमार ने बताया कि गांव में भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
विज्ञापन


मांचा निवासी अशोककुमार श्रीवास्तव ने साधन सहकारी समिति के सचिव पर यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया।

नोनापुर निवासी मिजाजीलाल ने गांव के ही विनोदकुमार पर उधारी के रुपए हड़पने के इरादे से फर्जी आरोप लगाने की शिकायत की।

उपजिलाधिकारी घनश्याम ने बताया कि राजस्व विभाग की 20 समेत कुल 70 फरियादें दर्ज की गईं। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया गया है।

सिकंदरा समाचार प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस पर मंगलवार को जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने 270 फरियादें सुनीं। गलत शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चयनित 80 गरीबों को कंबल भी वितरित किए। सिकंदरा कसबे में आयोजित तहसील दिवस में गांव महमूदपुर निवासी गुड़िया पाल ने नायब तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा पर अपने दफ्तर में छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

उपजिलाधिकारी देवीप्रसाद पाल के मजिस्ट्रेट से जांच कराने की पेशकश पर डीएम ने आरोप गलत सावित होने पर शिकायतकर्ता और उसे उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।


तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की 84, ग्राम्य विकास की 35, पुलिस की 25, आपूर्ति विभाग की 12, शिक्षा विभाग की 10 समेत कुल 270 फरियादें दर्ज की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed