फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trak ne baik savaar ko raunda, mauke par maut

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
trak ne baik savaar ko raunda, mauke par maut
कालपी(जालौन)। हाईवे पर यमुना नदी पुल के पास कानपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह सुबोध कुमार सरोज पुत्र विश्वनाथ सरोज निवासी प्रतापगढ़ हाल निवासी नया रामनगर उरई अपनी मोटरसाइकिल से उरई से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। करीब आठ बजे यमुना नदी पुल पर पहुंचने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहा बेकाबू ट्रक बाइक चालक को रौंदता हुआ निकल गया। दुर्घटना में सुबोध कुमार की मौके पर हो मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है। हाईवे पर हुई इस दुर्घटना की वजह से घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। सुबोध उरई में किसी महाविद्यालय का कर्मचारी बताया जा रहा है। मौके पर हेलमेेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed