{"_id":"693dcd21407ce273cd094d68","slug":"trains-were-delayed-for-hours-due-to-fog-leaving-passengers-waiting-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-135339-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोहरे के कारण घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें, इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोहरे के कारण घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें, इंतजार करते रहे यात्री
Sun, 14 Dec 2025 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कोहरे का असर दिखने लगा है। शनिवार को अप, डाउन की कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। प्लेट फार्म पर यात्री ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। वहीं कई यात्री देरी होने पर अन्य वाहनों से गंतव्य को जाते दिखे।
कोहरे के कारण कानपुर की ओर जाने वाली डाउन ट्रेनों में लालगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12:29 बजे से 30 मिनट, सूबेदारगंज एक्सप्रेस 1:48 बजे से 30 मिनट, रीवा एक्सप्रेस 2:19 बजे से 35 मिनट और ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:03 बजे से 35 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, फफूंद-कानपुर मेमू अपने निर्धारित समय 6:23 बजे से 40 मिनट और शिकोहाबाद कानपुर मेमू 8:35 बजे से 30 मिनट विलंबित रही। इधर आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।
वहीं, मुरी एक्सप्रेस 12:54 बजे से दो घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 1:15 बजे से एक घंटे और गोमती एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, इटावा की ओर जाने वाली अप ट्रेनों में कानपुर इटावा मेमू 8:01 बजे से एक घंटा 45 मिनट, गोमती एक्सप्रेस 8:34 बजे से एक घंटा, मुरी एक्सप्रेस 2:10 बजे से एक घंटा 30 मिनट और महानंदा एक्सप्रेस 2:02 बजे से करीब चार घंटे विलंबित रही। लगातार हो रही देरी के कारण स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को ठंड में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। टीआई फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।