फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains parked on the arrival of the President

राष्ट्रपति के आगमन पर खड़ी की गईं ट्रेनें

Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trains parked on the arrival of the President
कानपुर देहात। शुक्रवार को रूरा रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर करीब दो घंटे पहले सभी ट्रेनों के आगमन को रोक दिया गया। इससे इंटरसिटी सहित करीब छह से अधिक ट्रेनों को आसपास स्टेशन पर खड़ा रखा गया। राष्ट्रपति के जाने के बाद खड़ी ट्रेनें रवाना की गईं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 6:35 मिनट पर रूरा पहुंचना था, पर उनकी ट्रेन करीब आधा घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। उनके आगमन को लेकर दो घंटे पहले से ही अप व डाउन की ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा करा दिया गया। कानपुर से आगरा जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 6:15 मिनट मैथा स्टेशन पहुंची इसके बाद उसे वहां खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कानपुर जाने वाली राजधानी से लेकर कई वीआइपी ट्रेनों को भी राष्ट्रपति के जाने तक रोक दिया गया। उनके जाने के बाद ट्रेन रवाना हो सकीं। इंटर सिटी एक्सप्रेस करीब 7:52 बजे मैथा स्टेशन से चली। इस दौरान यात्रा कर रहे झींझक के अमित भदौरिया, भरथना के अमन यादव ने बताया कि गर्मी के चलते ट्रेन में काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने वालों को पुलिस ने रोका
कानपुर देहात। राष्ट्रपति का कार्यक्रम खत्म होने के बाद पुलिस ने क्रासिंग तिराहे पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों के लिए रास्ता बंद कर दिया। काफी देर तक लगे जाम में वे भी फंसे रहे जिन्हें ट्रेन पकड़नी थी। कई बार यात्रियों ने ट्रेन पकड़ने की बात कही, लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। जब सभी वीआईपी निकल गए तब यातायात खोला गया।
फोन पर बात करते सिपाही को एएसपी ने फटकारा
कानपुर देहात। रूरा प्लेटफार्म के नीचे आम लोगों के बैठने की व्यवस्था रही। राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान सिपाही संदीप यादव फोन पर बात कर रहा था। यह देख एएसपी घनश्याम चौरसिया पहुंचे और उसे जमकर फटकार लगाई। फिर वहां तैनात के सीओ से नाम लेकर कार्रवाई की बात कही।
ट्रेन से मंच तक पहुंचने के पहले जांची सुरक्षा
कानपुर देहात। शाम करीब 7:02 बजे राष्ट्रपति की ट्रेन रूरा स्टेशन पहुंचे। इससे बाद सुरक्षा कर्मियों ने मंच पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इसके बाद राष्ट्रपति लोगों से मिले। बाद में वह मंच पर पहुंचे। इसके पहले मंच को सैनिटाइज किया गया।
लोकप्रिय सांसद हैं देवेंद्र सिंह भोले
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रूरा स्टेशन में संबोधन के दौरान अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तारीफ की। कहा कि भोले सिंह पूर्व परिचित हैं, आपके भी परिचित हैं। लोकप्रिय सांसद है। वह लगे रहते हैं। सांसद की तारीफ के बाद पंडाल में तालियां बजने लगी। इस पर सांसद ने भी राष्ट्रपति के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

पुलिस ने पहले की सख्ती, फिर खुद बुलाने पहुंचे
रूरा। शुक्रवार को रूरा रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने इतनी सख्ती दिखाई की आगंतुक पंडाल तक नहीं पहुंच सके। आलम यह हुआ कि राष्ट्रपति के आने के पहले कुर्सियां खाली होने पर अफसरों ने कुर्सी भरने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के आगमन से कुछ समय पहले आसपास के लोगों को पुलिस घरों से बुलाने गई और उन्हें पंडाल में पहुंचने को कहा। इसके बाद तो वहां इतनी भीड़ लग गई कि कुर्सियां ही कम पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed