फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains late for hours due to fog, seats empty in Tejas-Vande Bharat

कोहरे का कहर: ट्रेनें घंटों लेट, तेजस-वंदेभारत में सीटें खाली, तनावपूर्ण माहौल में घटे यात्री

Sat, 28 Dec 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Dec 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Trains late for hours due to fog, seats empty in Tejas-Vande Bharat
कोहरे की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते देश में तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर लोग ट्रेनों में कम सफर कर रहे हैं। यह स्थिति ट्रेनों में रिजर्वेशन के आंकड़े बयां कर रहे हैं। हर समय वेटिंग बताने वालीं देश की वीआईपी प्रीमियम ट्रेनों में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


मसलन, अगर आप एक दिन बाद भी इन ट्रेनों से सफर करना चाहते हैं तो सीटें खाली होने की वजह से बेहद आसानी से कंफर्म टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते करीब 2300 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। वहीं, 400 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से सफर की इजाजत दी गई। 
विज्ञापन


तेजस, ट्रेन-18, शताब्दी में खूब सीटें
दिल्ली जाने के लिए इन दिनों प्रीमियम ट्रेनों में पर्याप्त सीटें खाली हैं। लखनऊ से दिल्ली वाया कानपुर होेकर चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में एक सप्ताह में किसी भी दिन की सीटें बुक करा सकते हैं। इसमें औसतन रोजाना 30 सीटें खाली चल रही हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) में अगले एक सप्ताह तक 100 से लेकर 400 सीटें तक खाली हैं। सीटों का यही आंकड़ा कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस का भी है। कोलकाता राजधानी, सियालदह राजधानी में भी दिल्ली जाने के लिए औसतन 50 सीटें अगले एक सप्ताह तक खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें घंटों लेट, यात्री करते रहे इंतजार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर श्रमशक्ति एक्सप्रेस सुबह चार घंटे की देरी से सुबह साढ़े 10 बजे आई। नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दोपहर साढ़े 12 बजे आई। रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस भी पौने दो घंटे लेट रही। ट्रेन-18 दो घंटे देरी से दोपहर सवा 12 बजे आई।

नई दिल्ली से कानपुर आने वाली तेजस एक्सप्रेस भी रात में सवा घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली-सियालदह राजधानी साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी चार घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-दूरंतो एक्सप्रेस चार घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा दो घंटे, संगम एक्सप्रेस सवा दो घंटे, लेट रही।


आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल आई। कालका-दिल्ली मेल चार घंटे, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, टाटा मूरी-हटिया एक्सप्रेस सवा छह घंटे, प्रताप एक्सप्रेस पांच घंटे, इलाहाबाद-ऊधमपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।                                                                                  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed