फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains from Mumbai, Bhubaneswar, Delhi will start from 17, the railways has released the schedule

17 से मुंबई, भुवनेश्वर, दिल्ली की ट्रेनें शुरू होंगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, वेटिंग बढ़ने से लिया फैसला

Fri, 09 Oct 2020 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Trains from Mumbai, Bhubaneswar, Delhi will start from 17, the railways has released the schedule
ट्रेन - फोटो : Social Media
रेलवे ने 17 अक्तूबर से मुंबई, भुवनेश्वर और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ती वेटिंग को देखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से होकर चलेंगी।
विज्ञापन


1. लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 02121 मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 17 अक्तूबर को दोपहर 1:40 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर 11:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी और दोपहर पौने दो बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02122 लखनऊ से 18 अक्तूबर को शाम 4:10 बजे छूटेगी और कानपुर सेंट्रल शाम 5:55 बजे आएगी। दस मिनट बाद रवाना होकर मुंबई दूसरे दिन शाम साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। इसमें एक एसी फर्स्ट, चार एसी सेकेंड और नौ एसी थर्ड कोच होंगे।
विज्ञापन


2. भुवनेश्वर नई दिल्ली दूरंतो
ट्रेन नंबर 02209 हर बुधवार को भुवनेश्वर से 21 अक्तूबर से सुबह 7:40 बजे चलेगी। देर रात 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02210 नई दिल्ली से हर गुरुवार को 22 अक्तूबर से दोपहर 12:55 बजे चलेगी। शाम 5:48 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह 11:15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन बालासोर, आद्रा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही रुकेगी। इसमें एसी फर्स्ट का एक कोच, स्लीपर श्रेणी के आठ, एसी थर्ड के पांच, एसी सेकेंड का एक कोच व पैंट्रीकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. भुवनेश्वर-आनंद विहार स्पेशल
ट्रेन नंबर 02813 भुवनेश्वर से 17 अक्तूबर से हर शनिवार को दोपहर 12:45 बजे छूटेगी। दूसरे दिन दोपहर पौने दो बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:50 बजे नई दिल्ली के आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02814 आनंद विहार स्टेशन से 19 अक्तूबर से हर सोमवार को सुबह 7:05 बजे चलेगी। यह ट्रेन कानपुर दोपहर सवा एक बजे आएगी। दूसरे दिन शाम सवा चार बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज मेें रुकेगी। इसमें भी एसी फर्स्ट का एक, स्लीपर श्रेणी के आठ, एसी थर्ड के पांच, एसी सेकेंड का एक कोच व पैंट्रीकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed