फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains delayed till 22:30 hours, 622 passengers cancelled their tickets

22:30 घंटे तक ट्रेनें लेट, 622 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट

Mon, 01 Dec 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trains delayed till 22:30 hours, 622 passengers cancelled their tickets
कानपुर। कोहरे की मार से ट्रेनों की चाल धीमी पड़ गई है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्पेशल ट्रेनों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। रविवार को भी करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 22:30 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इस पर 622 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे ने दो माह पहले ही ट्रेनों निरस्तीकरण की अधिसूचना जारी कर दी थी जिससे यात्रियों को आरक्षण लेने में सहूलियत रहे और वह इन ट्रेनों में सफर करने की योजना न बनाएं। इसके बाद भी संचालित हो रही ट्रेनों की चाल धीमी पड़ रही है। रविवार को 04097 हसनपुर रोड-नई दिल्ली स्पेशल 22:30 घंटे, 04453 मानसी-नई दिल्ली स्पेशल आठ घंटे, 04449 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 12 घंटे, 04152 मुंबई-एलटीटी कानपुर सेंट्रल 16 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल छह घंटे, 04196 जोगबनी-आगरा कैंट स्पेशल पांच घंटे, 08764 सुल्तानपुर-दुर्ग स्पेशल छह घंटे, 04457 भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल पांच घंटे, 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल 09:30 घंटे घंटे, 01124 मऊ-एलटीटी स्पेशल छह, 09618 समस्तीपुर-दुरई स्पेशल छह घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed