फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains are running late, private vehicles have to pay higher fares

Kanpur News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, निजी वाहनों को देना पड़ रहा अधिक किराया

Thu, 01 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Trains are running late, private vehicles have to pay higher fares
झींझक। कोहरे की घनी धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। बुधवार को दिल्ली हावड़ा रुट के झींझक रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अधिकतर ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। कड़ाके की ठंड में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वहीं ट्रेनों के लेट होने के कारण कई यात्री निजी व सवारी वाहनों से गंतव्य को गए।
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद मंगलपुर निवासी मिनी पाठक ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाने के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी, लेकिन ट्रेन के अधिक विलंब से चलने के कारण कानपुर सेंट्रल तक मेमू से लखनऊ जाना पड़ा। इससे परेशानी हुई। वहीं, झींझक निवासी आनंद कुमार ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन देर से चलने पर मजबूरी में निजी वाहन से सिकंदरा गए। यहां से बस से यात्रा करनी पड़ी। इससे किराया भी अधिक लगा।
विज्ञापन

वहीं, इटावा कानपुर की ओर जाने वाले यात्री भी मेमू ट्रेनों के लेट हाेने के कारण परेशान रहे। बुधवार को डाउन की लालगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 12:29 बजे से 50 मिनट देरी से पहुंची। सूबेदारगंज एक्सप्रेस रात 1:48 बजे के स्थान पर 2 घंटे 20 मिनट लेट रही। रीवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 2:19 बजे से 6 घंटे 20 मिनट देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:03 बजे के बजाय 6 घंटे 30 मिनट विलंब से आई। फफूंद कानपुर मेमू सुबह 6:23 बजे से 45 मिनट जबकि शिकोहाबाद कानपुर मेमू सुबह 8:35 बजे से 2 घंटे 40 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डाउन की आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 9:13 बजे से 2 घंटे 10 मिनट, मुरी एक्सप्रेस दोपहर 12:54 बजे से 2 घंटे 40 मिनट और महानंदा एक्सप्रेस दोपहर 1:15 बजे से 55 मिनट देरी से पहुंची। गोमती एक्सप्रेस शाम 6:09 बजे से करीब 2 घंटे लेट रही। इटावा की ओर जाने वाली अप की लालगढ़ एक्सप्रेस रात 2:30 बजे से 3 घंटे 50 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। कानपुर इटावा मेमू सुबह 8:01 बजे से 1 घंटा 40 मिनट, गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:34 बजे से 3 घंटे 30 मिनट, मुरी एक्सप्रेस दोपहर 2:10 बजे से 3 घंटे 40 मिनट और महानंदा एक्सप्रेस दोपहर 2:02 बजे से 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना हुई। टीआई फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों को फॉग सिग्नलों के पास रोक रोककर निकाला जा रहा है।

.................
तीन जनवरी से इंटरसिटी ट्रेन शनिवार व रविवार को भी चलेगी
पुखरायां। झांसी-लखनऊ इंटर सिटी का संचालन सप्ताह में शनिवार व रविवार को 28 फरवरी तक बंद किया गया था। पुखरायां स्टेशन मास्टर वीके प्रजापति ने बताया कि अप और डाउन की झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन तीन जनवरी से किए जाने का आदेश जारी हुआ है। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि इंटरसिटी को सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को बंद किए जाने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही थी। जिसका अब तीन जनवरी से समाधान हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed