फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains are crowded with people returning to work after Holi.

Kanpur News: होली के बाद काम पर वापस लौटने वालों की ट्रेनों में भीड़

Sun, 08 Mar 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Trains are crowded with people returning to work after Holi.
रूरा। होली का त्योहार मनाने के लिए घर आने वाले लोग अब काम पर वापसी करने लगे हैं लेकिन ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से इन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। शनिवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित रूरा स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ मेमू में सफर करने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चल रही है। ऐसे में काम पर वापसी करने वालों की टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रही है, लेकिन समय पर वापसी करने की मजबूरी में लोग जनरल टिकट लेकर खड़े होकर सफर कर रहे हैं। स्टेशन पर रुकने वाली मुरी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ नजर आई। यात्री जगह न होने की वजह से शौचालय के दरवाजों के पास खड़े होकर सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

चिलौली निवासी अभिषेक दीक्षित व शिवाजी नगर निवासी कल्लू सिंह ने बताया कि इटावा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। त्योहार मनाने के लिए घर आए थे। अब छुट्टी समाप्त होने पर काम पर वापस पहुंचना है। ट्रेनों में जगह न होने की वजह से खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार की वजह से ट्रेनों में भीड़ चल रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जीआरपी के अलावा रेलवे कर्मी भी तैनात किए गए हैं। हालांकि रेल प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed