{"_id":"6aa85900147743ddcc0641d1","slug":"training-and-events-will-boost-taekwondo-kanpur-news-c-362-1-ka11002-156521-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रशिक्षण और आयोजनों से मिलेगा ताइक्वांडो को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रशिक्षण और आयोजनों से मिलेगा ताइक्वांडो को बढ़ावा
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की बैठक सोमवार को शहर में हुई। इसमें प्रदेश के 53 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रदर्शन बेहतर करने और ताइक्वांडो के विस्तार के लिए कई फैसले हुए।
सबसे पहले आगामी खेल कैलेंडर, प्रतियोगिताओं, छात्रवृत्ति और खेलवृत्ति योजनाओं पर चर्चा हुई। किड्स खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए छोटे आयोजनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय हुआ। प्रत्येक जिले में महिलाओं और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभावान किड्स खिलाड़ियों को भी छात्रवृत्ति और खेलवृत्ति से प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई। पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं आयोजित करने का फैसला हुआ।
सभी जिला इकाइयों को सितंबर के अंत तक नई कार्यकारिणी घोषित कर स्पोर्ट्स कोड का पालन करना होगा। कानपुर कमेटी की अलग बैठक के साथ 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के आम चुनाव कराने की घोषणा भी की गई। डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, तुषार साहनी, रजत सिंह गौर, शालिनी चौहान, राजू राजपूत, इशरार अहमद, अदिति यादव, अमूल्य उपाध्याय, सुमित चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।