फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train to Bithoor will run after electric line in kanpur

कानपुर: पांच करोड़ रुपये से मंधना-बिठूर रेल लाइन का होगा विद्युतीकरण, सर्वे हुआ पूरा

Sun, 22 Sep 2019 02:44 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Train to Bithoor will run after electric line in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर से मंधना के बीच आमान परिवर्तन के बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। क्यों कि रेलवे साढ़े आठ किलोमीटर के इस रेलखंड पर पहले विद्युतीकरण कराना चाहता है। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन होगा। विद्युतीकरण कराने की टेंडर प्रक्रिया के बाद इलाहाबाद की एक कंपनी ने इसका सर्वे भी कर लिया है।
विज्ञापन


करीब पांच करोड़ रुपये से इस रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा। हर दस मीटर पर ओएचई के लिए खंभे गाड़े जाएंगे। 700 खंभे लगाकर साढ़े आठ किलोमीटर के इस रूट का विद्युतीकरण होगा।
विज्ञापन

रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इस काम के बाद कानपुर और फर्रुखाबाद रेलखंड से इसे जोड़ने में आसानी होगी। क्योंकि यहां का विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। कल्याणपुर रेलवे स्टेशन से कन्नौज तक इलेक्ट्रिफिकेशन का ट्रायल भी हो चुका है।

रेलवे के मुख्य मानचित्र में होगा बिठूर
बिठूर को फर्रुखाबाद रेल लाइन से मिलाने के बाद ब्रह्मावर्त स्टेशन भी रेलवे के मुख्य मानचित्र में होगा। कानपुर से दिल्ली, मथुरा, उत्तराखंड जाने में फर्रुखाबाद तक इलेक्ट्रिक रूट बहुत अहम है। इससे बिठूर जुड़ जाने से पौराणिक नगरी तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी। यहां के लोग भी सीधे बिठूर से किसी महत्वपूर्ण स्टेशन की ट्रेन पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed