फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train stopped due to the burden of passengers

यात्रियों के बोझ से रूकी ट्रेन पौन घंटा खड़ी रही, ब्रेक के प्रेशर में तब्दीली आने पर चला पता

Sat, 29 Feb 2020 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Train stopped due to the burden of passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
कालका मेल के लगेज कोच (एसएलआर बोगी) में 50 से अधिक यात्रियों के  घुस जाने से ट्रेन ओवरलोड हो गई। इस वजह से ट्रेन को सेंट्रल स्टेशन पर पौन घंटे रोकना पड़ा। शनिवार को सेंट्रल स्टेशन आई कालका मेल के सभी कोच यात्रियों से पूरी तरह भरे हुए थे।
विज्ञापन


जनरल कोच में तो पांव रखने तक की जगह नहंी थीं। ऐसे में कानपुर के 50 से अधिक यात्री ट्रेन के लगेज कोच में घुस गए। ट्रेन जब चली, तो ड्राइवर को ब्रेक के प्रेशर में तब्दीली आने से ट्रेन के ओवरलोड होने का अहसास हुआ। ड्राइवर ने इस बारे में गार्ड से संपर्क किया, तो चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


चेकिंग में पता चला कि 50 से अधिक यात्री लगेज कोच में घुसे हुए हैं। आरपीएफ और पार्सल विभाग की टीम ने पहुंचकर यात्रियों को कोच से बाहर निकाला। इन यात्रियों को दूसरे कोचों में जगह दिलाई गई। प्लेटफार्म नंबर सात पर दोपहर 2:23 बजे आई ट्रेन दोपहर 3:09 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed