फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train service from Kanpur to Mundra Port to start soon; preparations underway for cargo service from the airport.

Kanpur News: कानपुर से मूंदरा पोर्ट तक जल्द चलेगी ट्रेन, एयरपोर्ट से कार्गो सेवा की तैयारी

Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Train service from Kanpur to Mundra Port to start soon; preparations underway for cargo service from the airport.
कानपुर। भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कॉनकॉर) की ओर से बृहस्पतिवार को मोतीझील स्थित होटल में निर्यातकों और कारोबारियों के साथ ट्रेड मीट का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने बताया कि निर्यात बढ़ाने में लॉजिस्टिक्स सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। कॉनकॉर किफायती लॉजिस्टिक्स सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। कानपुर एयरपोर्ट से जल्द कार्गो सेवा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कानपुर से दादरी होते हुए मूंदरा पोर्ट के लिए जल्द ट्रेन चलाने का भी प्रयास है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि निदेशक कॉनकॉर (अंतरराष्ट्रीय विपणन एवं परिचालन) विजय कुमार सिंह ने बताया कि देश में कंटेनर निर्माण की दिशा में पहल शुरू की गई है। कॉनकॉर की बाजार हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाने का प्रयास जारी है। निगम के वर्तमान में 68 टर्मिनल हैं और इनकी संख्या बढ़ाकर 100 करने का प्रस्ताव है। कानपुर में लॉजिस्टिक्स का बड़ा बाजार है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का मुंबई स्थित जेएनपीटी से जुड़ाव पूरा होने से कंटेनर ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जेएनपीटी और मूंदरा पोर्ट से डबल डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे अधिक कंटेनरों का परिवहन संभव होगा और पारगमन समय व लागत में कमी आएगी। कॉनकॉर के पास 450 रेक, मशीनें, ट्रेलर और पर्यावरण हितैषी एलएनजी ट्रेलर सहित बुनियादी ढांचा है। खाद्य उत्पादों के लिए प्रशीतित कंटेनरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। सीमेंट के परिवहन के लिए विशेष कंटेनर तैयार कराए जाएंगे। एमएसएमई और किसानों के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर भी जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर लॉजिस्टिक्स कारोबार पर पड़ता है। होर्मुज जलडमरूमध्य में अनिश्चितता के कारण माल की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके बावजूद ऐसी बाधाओं के बीच सेवाओं को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। कॉनकॉर आंतरिक रेल परिवहन और आयात-निर्यात के साथ शिपिंग क्षेत्र पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कॉनकॉर के उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख पुष्प राज सिंह ने कानपुर से दादरी होते हुए मूंदरा पोर्ट के लिए जल्द ट्रेन चलाने के प्रयास की जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक तुगलकाबाद ऋतु शर्मा ने बताया कि ट्रेड मीट का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याएं जानकर उनका समाधान करना है। एपीडा के शुभम राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों का कारोबार बढ़ा है। कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कॉनकॉर ने एपीडा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉनकॉर के आईसीडी जूही के मुख्य प्रबंधक सैयद मोहम्मद अब्बास रिजवी ने बताया कि यहां प्रशीतित कंटेनरों के संचालन की सभी सुविधाएं हैं। जेएनपीटी के लिए हर दूसरे दिन ट्रेन चलती है और इसे प्रतिदिन संचालित करने का प्रयास है।


रेलवे के उप मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल ने लॉजिस्टिक्स को आपसी सहयोग का क्षेत्र बताया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन के उत्तर प्रदेश प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर लॉजिस्टिक्स सेवा से निर्यात बढ़ेगा। ट्रेड मीट में कॉनकॉर, रेलवे, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, निर्यातक और कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed