फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train,railway,kanpur,jhansi mirjapur national higway,orai

जालौन से ओएचई क्षत्रिग्रस्त, ढाई घंटे खड़ी रही पनवेल एक्सप्रेस

Mon, 30 May 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
train,railway,kanpur,jhansi mirjapur national higway,orai
आटा रेलवे क्रासिंग पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : ORAI
आटा। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर रविवार की दोपहर आंधी के कारण ओएचई से एक टिनशेड टकरा गया। इससे ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई। ओएचई क्षतिग्रस्त होने से रेलवे संचालन ठप हो गया और पनवेल से गोरखपुर जा रही पनवेल एक्सप्रेस आटा रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी हो गई। सूचना पर उरई से पहुंची रेलवे की टीम ने क्षतिग्रस्त ओएचई की ठीक किया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। इसके चलते ट्रेन करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। उधर, रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण आटा-इटौरा मार्ग में जाम लग गया। बारिश के बीच जाम लगा होने के कारण लोगों को काफी समस्या हुईं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर 2.18 बजे पनवेल एक्सप्रेस आटा रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रही थी। तभी तेज आंधी के बीच एक टिनशेड उड़कर रेलवे की ओएचई से टकरा गया। इससे ओएचई का तार क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेनों का संचालन रुक गया। गोरखपुर जा रही पनवेल एक्सप्रेस आटा में खड़ी हो गई। ट्रेन में सवार यात्री उतरकर इधर- उधर घूमने लगे। लखनऊ निवासी निहाल, मूलचंद, रामबाबू, राहुल ने बताया कि ट्रेन झटके के साथ खड़ी हो गई। बाद में पता चला कि ओएचई में खराबी आई है। उधर, रेलवे क्रासिंग बंद होने से आटा-इटौरा मार्ग भी जाम हो गया। जानकारी मिलते ही उरई से सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी रामआसरे टीम के साथ पहुंचे और ओएचई दुरुस्त की। जब जाकर दोपहर 2.18 से लेकर शाम 4.40 बजे यातायात बहाल हो सका। इसके चलते चेन्नई से लखनऊ जा रही चेन्नई एक्सप्रेस को उरई स्टेशन पर और झांसी से कानपुर जा रही मालगाड़ी को भुआ स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed