फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train passed through crack track

चटकी पटरी से धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, कीमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Wed, 30 Jan 2019 11:12 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 30 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
train passed through crack track
पटरी की मरम्मत करते रेल कर्मी  - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर देहात के झींझक और कंचौसी स्टेशन के बीच शाहपुर फाटक के पास बुधवार सुबह भावनगर बांन्द्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन चटकी पटरी से गुजर गई। कीमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ी। उसने पीछे से आ रही मडुआडीह एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रोकने का इशारा किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक अपलाइन का यातायात बाधित रहा। इस दौरान एक गरीब रथ, दो मालगाड़ी प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 7:19 बजे गाजीपुर भावनगर से बांद्रा जा रही अप भावनगर बांद्रा टर्मिनल जैसे ही शाहपुर फाटक के पास खंभा नंबर 1084/25व 27 के पास पहुंची। इसी दौरान पटरी चटक गयी। ट्रेन चटकी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। हालांकि इस दौरान हादसा बच गया। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन धरमपाल की नजर चटकी पटरी पर 7:34 बजे पर पड़ी तो उन्होंने पीछे से आ रही मडुवाडीह एक्सप्रेस को लाल झंडी दिखाकर रोकने का इशारा किया। 
विज्ञापन


सूचना स्टेशन मास्टर झींझक रवि वर्मा को दी गई। पीडब्लूआई स्टाफ ने पटरी ठीक किया। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।बताया कि ब्लॉक मिलने पर पटरी बदली जायेंगी। स्टेशन मास्टर झीझक रवि वर्मा ने बताया कि शाहपुर फाटक के पास पटरी चटकने के कारण सुबह 7:19 से 8:48 बजे तक करीब डेढ़ घंटे अप लाइन का यातायात बाधित रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed