{"_id":"5909be384f1c1b064644189c","slug":"train-and-tractor-accident-in-kanpur-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तेज रफ्तार ट्रेन के बीच खड़ा हो गया ट्रैक्टर, दुर्घटना में ड्राइवर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तेज रफ्तार ट्रेन के बीच खड़ा हो गया ट्रैक्टर, दुर्घटना में ड्राइवर की मौत
राघवेन्द्र सिंह यादव, टीम डिजिटल, कानपुर
Updated Wed, 03 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के पास फिर होते-होते बचा बड़ा हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित क्रॉसिंग पर बुधवार को ट्रैक्टर चालक के जल्दबाजी के कारण बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। ट्रेन सीधे ट्रैक्टर से जा टकरायी जिससे टैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल साथी जिंन्दगी और मौत के बीच कानपुर जिला अस्पताल में जूझ रहा है ।
पतारा इलाके की रहमपुर मानव रहित रेलवे क्रासिंग से होकर बुधवार सुबह 9 बजे ट्रैक्टर चालक अपने एक साथी मजदूर के साथ रहमपुर गॉव की तरफ जा रहा था टैक्टर जैसे ही मानव रहित रहमपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तभी कानपुर से मनिकपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन आने से ट्रेन का इंजन ट्रैक्टर से जा टकराया । ट्रेन की गति तेज होने के कारण टक्कर लगते ही ट्रैक्टर के इंजन के चार टुकङे हो कर परखच्चे उड़ गए और टैक्टर चालक राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि साथी कल्लू के दोनो पैर कट गये जिसे गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रिफर किया गया । घटना के बाद पैसेन्जर ट्रेन 45 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक ने धीरे धीरे ट्रेन को घाटमपुर रेलवे स्टेशन पहुँचाया और बाँदा से दूसरा इंजन आने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका ।