{"_id":"5ddae09a8ebc3e54893c5705","slug":"train-akbarpur-news-knp5279654186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से कॉपर क्वाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से कॉपर क्वाइल चोरी
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार देर रात कस्बा के रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर कम हो गया। इस बीच चालक की ड्यूटी खत्म हो गई, तो वह गाड़ी छोड़कर चला गया। रविवार की सुबह ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे चालक को इंजन में प्रेशर बनाने वाली कॉपर क्वायल गायब मिली।
इस पर दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। मामले में आरपीएफ ने छानबीन शुरू की। कस्बा रेलवे स्टेशन पर पहुंची मालगाड़ी का अचानक प्रेशर खत्म हो गया।
चालक मालगाड़ी को प्लेटफार्म चार पर छोड़कर चला गया। वही,ं रविवार की सुबह दूसरा चालक नीलेश कुमार मालगाड़ी को ले जाने के लिए पहुंचा। इंजन में प्रेशर को बनाए रखने के लिए लगी कॉपर की क्वायल गायब मिली। इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ प्रभारी गोपाल सिंह को दी। स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। वहीं चोरी के मामले में आरपीएफ छानबीन कर रही है।