फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tragic accident on Madhauganj-Matiyamau road, groom's brother died after colliding with the barrier of railway

Hardoi: माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेलवे क्रासिंग के बैरियर से टकराकर दूल्हे के भाई की मौत

Tue, 12 Mar 2024 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Mar 2024 02:25 PM IST
सार

Hardoi News: माधौगंज मटियामऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के बैरियर से टकराकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दुर्घटना का मामला है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
Tragic accident on Madhauganj-Matiyamau road, groom's brother died after colliding with the barrier of railway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में भाई की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहा युवक रेलवे क्रासिंग के बैरियर से टकरा गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, माधौगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजन सकते में आ गए।

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का पपटापुर निवासी अवधेश (36) राजमिस्त्री था। उसके छोटे भाई विनोद कुमार की शादी सोमवार को थी। बरात माधौगंज थाना क्षेत्र के गौसापुर गांव गई थी। जयमाल और द्वारचार के बाद अवधेश रात लगभग ढाई बजे बाइक से अकेले ही वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर बालामऊ कानपुर रेलवे ट्रैक की रेलवे क्रासिंग पर लगे बैरियर से अवधेश बाइक समेत टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अवधेश को सीएचसी माधौगंज ले जाया गया। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। सीएचसी माधौगंज में अवधेश को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी छोटी बिटिया, दो पुत्र और एक पुत्री है। माधौगंज थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दुर्घटना का मामला है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed