फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic accident in Unnao, Loader hits bike hard, father, son and daughter die, chaos among family members

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: लोडर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र और बेटी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 26 Mar 2024 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

Unnao News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सरसौल गांव के पास सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पिता, पुत्र और बेटी की मौत हो गई। हादसा लोडर के बाइक में टक्कर मारने से हुआ।

विज्ञापन
Tragic accident in Unnao, Loader hits bike hard, father, son and daughter die, chaos among family members
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सरसौल गांव के पास सोमवार देर शाम लोडर की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्र और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर गांव निवासी प्यारे तिवारी (48), बेटे विकास (20) और बेटी आरती (16) के साथ बाइक से सोमवार देर शाम कानपुर के सरसौल स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सरसौल गांव से पहले तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में पिता, पुत्र और बेटी गंभीर घायल हो गए। तीनों को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व गांव के लोग कानपुर हैलट पंहुच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पति और दो बच्चों की मौत से पूरा परिवार बेहाल
मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि सरसौल से अन्य लोगों के साथ पति और दोनों बच्चों को बालाजी दर्शन के लिए जाना था। पति और दो बच्चों की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। मृतक प्यारे खेती के अलावा कपड़ों की दुकान करते थे। वहीं, बेटा विकास और आरती अभी पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed