फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic accident in Kanpur, Unidentified car hit bike, truck crushed mother and son who fell on the road

कानपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 05 May 2023 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 03:10 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा जाएगी।

विज्ञापन
Tragic accident in Kanpur, Unidentified car hit bike, truck crushed mother and son who fell on the road
मृतक मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पहले कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर मां-बेटे को ट्रक ने रौंद दिया। जानकारी के अनुसार, नौबस्ता चौराहे पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस हादसे से दंपती और उनका बेटा सड़क पर गिर गया। इसके चलते पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ने ट्रक मां-बेटे को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि बर्रा चार निवासी अजय मिश्रा अपनी पत्नी नीलू (38) व बेटे रुद्र (10) के साथ बाइक से ड्योढ़ी घाट जा रहे थे। नौबस्ता चौराहे के पास पीछे से आई एक अज्ञात कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी
टक्कर लगने से मां-बेटे उछलकर रोड के बीच में जा गिरे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed