{"_id":"662878a07479b748d30c3e26","slug":"tragic-accident-in-kanpur-truck-and-dcm-collide-head-on-three-died-and-one-injured-including-driver-admitte-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत...चालक समेत दो घायल, CHC में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत...चालक समेत दो घायल, CHC में भर्ती
Wed, 24 Apr 2024 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:43 AM IST
सार
Kanpur News: मूसानगर थाना क्षेत्र में ट्रक और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड में तड़के सुबह ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, घाटमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने भोगनीपुर की ओर से आ रही डीसीएम में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे डीसीएम में बैठे घाटमपुर के वार्ड नंबर-एक के सुलखान (46) व वार्ड नंबर-17 के राहुल (22) समेत छत्तापुरवा थाना बिधनू के अजय (27) की मौत हो गई। वहीं, वार्ड नंबर-एक के रामबाबू व डीसीएम चालक निजाम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पुखरायां, सीएससी में भर्ती कराया है। जेसीबी की मदद से ट्रक और डीसीएम को अलग-अलग किया गया।
विज्ञापन