फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tragic accident in Hardoi, Two died after being hit by Lucknow Mail, Two seriously injured, police admitted to

हरदोई में दर्दनाक हादसा: लखनऊ मेल की चपेट में आकर दो की मौत... दो गंभीर घायल, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती

Tue, 06 Feb 2024 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 10:59 AM IST
सार

Hardoi News: बालामऊ जंक्शन क्रॉसिंग के पास चार लोग लखनऊ मेल की चपेट में आ गए। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Tragic accident in Hardoi, Two died after being hit by Lucknow Mail, Two seriously injured, police admitted to
लखनऊ मेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बालामऊ जंक्शन क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें लखनऊ मेल की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कछौना में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपालपुर निवासी रामकली पथरी का इलाज करने के लिए कछौना के एक प्रसिद्ध प्राइवेट अस्पताल में आई थी । इलाज के लिए उसके साथ रिश्तेदार जोतपुर निवासी प्रमोद कुमार (40) और बड़ी बहन की पुत्री अनीता (52) निवासी गुरूपलिया खैराबाद भी आई थी ।
विज्ञापन

इसके अलावा सीतापुर जनपद के औरंगाबाद रेउसापुर गांव निवासी रोशनी( 55) और इमलिया सुल्तानपुर निवासी शकील( 42)एक शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को कछौना आए थे। उक्त सभी लोग मंगलवार सुबह सीतापुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने को बालामऊ जंक्शन जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत और दो गंभीर घायल
बालामऊ जंक्शन की क्रॉसिंग के पास रोशनी, अनीता ,प्रमोद और शकील लखनऊ मेल की चपेट में आ गए । इनमें रोशनी और अनीता की मौत हो गई, जबकि प्रमोद कुमार और शकील घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed