फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same

इटावा में दर्दनाक हादसा: बुजुर्ग बहनों को कार ने रौंदा, दोनों की एक ही से हुई थी शादी, हाईवे पर लगा रहा जाम

Sun, 26 Mar 2023 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

Etawah Accident: इकदिल थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रहीं दो बुजुर्ग बहनों को कार ने रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। वहीं, घटना के बाद चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same
etawah accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में से दवा लेकर लौट रहीं दो बुजर्ग बहनों को कानपुर-आगरा हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पीछा करने पर चालक तीन किलोमीटर आगे कार छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छोटी फूफई की रहने वाली दो सगी बहनें तारा देवी (65), श्यामा देवी (60) पति स्वर्गीय भोलानाथ राजपूत रविवार को दवा लेने के लिए शहर गई थीं। लौटते समय वह आटो में बैठकर गांव के लिए रवाना हुईं। गांव के सामने वह ऑटो से उतरकर घर जाने के लिए हाईवे पार करने लगीं।
विज्ञापन

तभी इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो वह बिरारी के पास कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same
etawah accident - फोटो : अमर उजाला

कार चालक की तलाश जारी
चालक कार को छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same
etawah accident - फोटो : अमर उजाला

आधे घंटे तक कानपुर जाने वाले लेन पर बाधित रहा यातायात
कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इससे कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटवाकर शव उठवाया, तब जाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।

Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same
etawah accident - फोटो : अमर उजाला

आवागमन प्रभावित हुआ, लगी वाहनों की लंबी कतार
क्षेत्र के गांव छोटी फूफई के पास हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पास में स्थित कोल्ड स्टोर और गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इससे कानपुर जाने वाले लेन पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहन रॉन्ग साइड से होकर निकले।

Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same
etawah accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भीड़ एकत्रित होने की सूचना पर थाना पुलिस में खलबली मच गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शवों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और भीड़ को तितर-बितर किया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ।

Tragic accident in Etawah, Elderly sisters were run over by a car, both were married to the same
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मौसी के संतान न होने पर पिता ने की थी मां से शादी
मृतका श्यामा के पुत्र जय प्रकाश ने बताया कि मेरे मौसी तारा देवी के कोई संतान नहीं हुई थी। इस कारण मौसी ने पिता की दूसरी शादी मां श्यामा देवी के साथ कराई थी। वह दो भाई व एक बहन थे। बड़े भाई की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उससे पहले पिता की भी मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed