फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic started from the old underpass

Kanpur News: पुराने अंडरपास से शुरू हुआ आवागमन

Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic started from the old underpass
पुराने अंडरपास से निकलते साइकिल सवार छात्र। - फोटो : संवाद
रूरा। नगर के पुराने अंडरपास से एक माह बाद मंगलवार से आवागमन शुरू हो गया है। अब अस्पताल, बैंक, डाकघर आने वाले लोगों को पुल से आने का करीब डेढ़ किमी का चक्कर बचेगा। इससे लोगों को राहत हुई है।
विज्ञापन

रूरा रेलवे पुल निर्माण के चलते रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर वैकल्पिक मार्ग नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के पास का पुराना नाला पुलिया अंडरपास शुरू कराया गया था। वहीं, पास में बने नाले के पानी के निकास की जिम्मेदारी डीएफसीसी को सौंपी गई थी। इधर बरसात के पहले डीएफसीसी ने कार्यकाल पूरा होने पर जल निकासी के लिए लगाए गए पंपिंग सेट को हटवा दिया था। 18 व 19 जून को बारिश होने पर अंडरपास जलमग्न हो गया। पानी भर जाने से 20 जून से लोगों का आवागमन बंद था।
विज्ञापन

लोग एक छोर से दूसरे छोर आने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज पार कर करीब डेढ़ किमी का चक्कर लगा रहे थे। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने पुराना अंडर पास चालू कराए जाने की मांग उठाई थी। साथ ही समस्या बताई थी कि अस्पताल, डाकघर, बैंक आने व दुर्गा मंदिर के पास कई दुकानें होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि दो माह तक नगर के शेरगंज वार्ड के सभासद अमित सैनी की देखरेख में नगर पंचायत पानी की निकासी कराएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था कराने के साथ साफ-सफाई करा कर पुराने अंडर पास को चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed