{"_id":"690661c781385ce83e05133f","slug":"traffic-month-begins-dm-flags-off-rally-kanpur-news-c-220-1-ka21001-133548-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यातायात माह का शुभारंभ, डीएम ने रैली को झंडी दिखा किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यातायात माह का शुभारंभ, डीएम ने रैली को झंडी दिखा किया रवाना
Sun, 02 Nov 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को यातायात माह की शुरुआत हुई। यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। जिसे डीएम कपिल सिंह व एएसपी राजेश पांडेय ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
नवंबर माह तक चलने वाले इस अभियान में वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की रफ्तार, ओवरलोडिंग, सीटबेल्ट और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व एएसपी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
साथ ही स्कूली छात्रों, पुलिस कर्मियों व आमजन को यातायात नियमों का पालन करने को शपथ दिलाई। यहां चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन, सीओ यातायात आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय वर्मा, भोगनीपुर सीओ संजय सिंह, टीआई राम बहादुर, एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।