{"_id":"6add1d90c2619bd54e0be2f1","slug":"traffic-diversions-in-place-for-ramlila-parade-from-5-pm-today-parking-available-at-six-locations-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159387-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रामलीला परेड में आज शाम पांच बजे से डायवर्जन, छह स्थानों पर पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रामलीला परेड में आज शाम पांच बजे से डायवर्जन, छह स्थानों पर पार्किंग
विज्ञापन
कानपुर। रामलीला परेड में ‘संगीत की मधुर शाम, प्रभु श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। रामलीला के 150वें स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने 25 अक्तूबर की शाम पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान परेड और कारसेट की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए छह स्थान निर्धारित किए गए हैं।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
- लालइमली चौराहे से कारसेट परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिलवर्टन तिराहे से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
- एमजी कॉलेज चौराहा से कारसेट और नवीन मार्केट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिलवर्टन तिराहे और ग्रीनपार्क चौराहे से होकर भेजा जाएगा।
- बड़ा चौराहा से परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को मेस्टनरोड और मूलगंज चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- चेतना चौराहे से बड़ा चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को व्यायामशाला और मेघदूत तिराहे से होकर जाना होगा।
-मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन वीआईपी रोड और सरसैया घाट से होकर गुजरेंगे।
-यतीमखाना चौराहे से परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को लालइमली चौराहे की ओर से अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
-म्योरमिल की ओर से कारसेट की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को एमजी कॉलेज चौराहा या भार्गव अस्पताल के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा।
- लैंडमार्क तिराहा से परेड की ओर वाहन नहीं जा पाएंगे। इन वाहनों को बड़ा चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
- गिलिस बाजार चौराहा और कोतवाली से परेड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहे से होकर जाना होगा।
- मूलगंज चौराहे से सद्भावना चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।
वाहनों के लिए छह स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था
-क्रिस्टल पार्किंग, परेड चौराहा।
-चेतना चौराहे से सरसैया घाट चौराहे के बीच।
- नगर निगम इंटर कॉलेज के पास।
-एमजी कॉलेज चौराहे के पास खाली मिल की जमीन।
-उर्सला रोड के किनारे।
-जीआईसी कॉलेज पार्किंग।