फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic diversion: Jajmau bridge closed for 20 days from 13 March

ट्रैफिक डायवर्जन: 13 मार्च से 20 दिन के लिए जाजमऊ पुल बंद, लखनऊ-कानपुर आने-जाने के लिए बदलेगा मार्ग

Sat, 06 Mar 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion: Jajmau bridge closed for 20 days from 13 March
जाजमऊ गंगा पुल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मरम्मत के लिए जाजमऊ पुराने पुल को 13 मार्च से 20 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक कार्यालय में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले सभी कामर्शियल, डोमेस्टिक छोटे बड़े वाहनों के डायर्वजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के निर्देश के बाद एनएचएआई के अफसरों ने पुल मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन


इसे लेकर शुक्रवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा, डीजीएम देवकी नंदन मिश्रा ने एसपी ट्रैफिक कार्यालय में बैठक की। मरम्मत के दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाले सभी बड़े कामर्शियल वाहनों को जाजमऊ बदरका चौराहे से अचलगंज की ओर व गंगा बैराज मार्ग से डायवर्ट कर कानपुर को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रकार के छोटे वाहनों को गंगाघाट के नवीन व पुराने गंगापुल से निकाला जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा व जाजमऊ बदरका चौराहा को मुख्य डायवर्जन प्वाइंट चौकी बनाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने एसपी उन्नाव को पत्र भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed