फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic Chaos Continues on Second Day of Jajmau Bridge Repair Trial, Ambulance Stuck in Jam

कानपुर: जाजमऊ पुल के डायवर्जन ट्रायल के दूसरे दिन भी चौतरफा जाम, सरैया में फंसी एंबुलेंस; बढ़ाया गया पुलिसबल

Tue, 15 Sep 2026 11:45 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 11:45 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत के लिए चल रहे तीन दिवसीय डायवर्जन ट्रायल के दूसरे दिन भी चौतरफा जाम से राहगीर परेशान रहे। बदरका चौराहा, मरहला चौराहा, सरैया रेलवे क्रॉसिंग और नवीन गंगापुल तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
Traffic Chaos Continues on Second Day of Jajmau Bridge Repair Trial, Ambulance Stuck in Jam
रैया रेलवे क्रॉसिंग और नवीन गंगापुल पर जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने किसी तरह बाहर निकलवाया। जाजमऊ पुराने गंगापुल की बेयरिंग बदलने के लिए एनएचएआई की ओर से डायवर्जन का तीन दिवसीय ट्रायल कराया जा रहा है। सोमवार को सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने के कारण सुबह से ही वाहनों का दबाव अधिक रहा। जाम की स्थिति को देखते हुए मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस बल भी बढ़ाया गया।

विज्ञापन

बदरका में सुबह छह से 10 बजे तक जाम

बदरका चौराहे पर सुबह छह से 10 बजे के बीच वाहनों का दबाव अधिक रहा। शाम छह से आठ बजे के बीच भी जाम की स्थिति बनी रही। यहां एक टीएसआई समेत पांच यातायात पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त सिविल पुलिस बल तैनात किया गया। कई बार बड़े और भारी वाहनों के फंसने से जाम और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Traffic Chaos Continues on Second Day of Jajmau Bridge Repair Trial, Ambulance Stuck in Jam
रैया रेलवे क्रॉसिंग और नवीन गंगापुल पर जाम - फोटो : amar ujala

मरहला और सरैया में फंसी एंबुलेंस

मरहला चौराहा और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर भी सुबह आठ से 10 बजे और शाम पांच से आठ बजे के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर उसे जाम से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

मरहला चौराहा चारों तरफ से आने वाले वाहनों का प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां यातायात का दबाव सबसे अधिक रहा। जाम के कारण नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

नवीन गंगापुल पर भी लगी वाहनों की कतार

नवीन गंगापुल तिराहे पर सुबह और शाम करीब एक-एक घंटे जाम की स्थिति रही। डायवर्जन के कारण वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर यातायात धीमा रहा। स्थिति को देखते हुए मुख्य चौराहों पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। सीओ यातायात प्रदीप मौर्य ने बताया कि उन्नाव के गदनखेड़ा, बदरका, मरहला और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम न लगे, इसके लिए दूसरे दिन व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी स्थानों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। मरहला चौराहे पर विशेष फोकस रखा जा रहा है।

रोडवेज बसें गंगा बैराज से जाएंगी

सीओ यातायात के अनुसार फिलहाल रोडवेज बसों को सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से गंगा बैराज होते हुए कानपुर भेजा जाएगा। अन्य भारी वाहनों के इस मार्ग से आवागमन पर रोक रहेगी। डायवर्जन ट्रायल के दौरान यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरत के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed