फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders upset due to non-start of CNG buses

सीएनजी बसों का संचालन शुरु न होने से व्यापारी परेशान

Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders upset due to non-start of CNG buses
एसडीएम अकबरपुर को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सीएनजी बसों का संचालन अकबरपुर, रूरा व डेरापुर क्षेत्र में शुुरू न होने से व्यापारी व रोज यात्रा करने वाले परेशान हैं। कानपुर से सिर्फ रनियां तक सीएनजी बसें आ रही हैं। इससे दैनिक यात्रियों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करना मजबूरी है। वहीं, बसों के संचालन की मांग पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अफसर बोल रहे हैं कि रनियां से आगे के लिए परमिट नहीं है।
विज्ञापन

कानपुर के विजय नगर व नौबस्ता दोनों क्षेत्रों से रनियां, माती, अकबरपुर, रूरा व डेरापुर तक 20 सीएनजी बसों का संचालन होता था। इससे व्यापारी, दैनिक यात्रियों को शहर आवागमन में सुविधा रहती थी। वहीं, माती मुख्यालय व कचहरी केे स्टाफ भी सीएनजी बसों से आवागमन करते थे। मार्च के अंतिम सप्ताह में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया था। इससे बसों का संचालन भी ठप हो गया था। अब अनलॉक के बाद सीएनजी बसों का संचालन तो शुरू हुआ, लेकिन सिर्फ रनियां तक। माती, अकबरपुर, रूरा व डेरापुर क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अकबरपुर कस्बा से ही बड़ी संख्या में व्यापारी नियमित कानपुर आवागमन करते हैं। उनके सामने समस्या आ रही है। इसी तरह से रूरा व डेरापुर के लोगों को भी असुविधा हो रही है। परिवहन विभाग के अफसरों की माने तो बसों का परमिट नहीं है। इससे अकबरपुर, रूरा व डेरापुर क्षेत्र में संचालन नहीं हो पा रहा है। मामला उच्चाधिकारियों के पास लंबित है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बयां किया दर्द
डेरापुर के संतोष शुक्ला ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक व रिचार्ज का काम है। व्यापार के सिलसिले में सप्ताह में दो से तीन बार कानपुर जाना पड़ता है। पहले कस्बा से ही कानपुर के लिए बस मिलती थी। किराना व्यापारी असलम अंसारी ने बताया कि कानपुर के लिए सीएनजी बसों का संचालन बंद होने से डग्गामार वाहनों से जाना पड़ता है। इससे परेशानी हो रही है। समय भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के संचालन के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास अनुमति लेने के लिए पत्र भेजा गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष कमिश्नर हैं। उनके निर्देश के बाद ही बसों का संचालन हो सकेगा। फिलहाल बिना परमिट के संचालन कराना जोखिम भरा है। इसके पहले बिना अनुमति से ही बसों का संचालन हो रहा था। अब कोई अफसर जोखिम नहीं उठाना चाह रहा है।

- राजेश अग्रवाल, एआरएम रोडवेज
डीएम को ज्ञापन सौंप, बसों के संचालन की मांग
कानपुर देहात। सीएनजी बसों का संचालन न होने से सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र से समस्या बताई। उन्होंने एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह को बुलाकर सपा कार्यकर्ताओं का पत्र लेकर समस्या निदान कराने के निर्देश दिए। एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेखू खान व महासचिव कबीरूल हसन ने एसडीएम को बताया कि व्यापारी वर्ग डग्गामार वाहनों से यात्रा करने में असुरक्षित है। उसे कैश लेकर भी आवागमन करना पड़ता है। सीएनजी बसों में यात्रा सुरक्षित रहती है। डग्गामार वाहनों में जेब कटने, व टप्पेबाजी की घटनाएं अक्सर हो जाती है, जिसे पुलिस भी गंभीरता से नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed