{"_id":"08b4592c7ea548289fa67d5254fa4e52","slug":"traders-hoop-commerce-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूही में वाणिज्यकर टीम को व्यापारियों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूही में वाणिज्यकर टीम को व्यापारियों ने घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही के बारादेवी में शुक्रवार को मार्बल शॉप में छापामारी करने गई वाणिज्य कर की टीम को व्यापारियों ने घेर लिया। अफसरों पर वसूली का आरोप लगाकर व्यापारियों ने हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए व्यापारी सड़क पर बैठ गए। विरोध में व्यापारियों ने क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
जिसके चलते टीम को सर्वे किए बिना ही लौटना पड़ा। वाणिज्य कर के एएन उपाध्याय और आरपी चौधरी शुक्रवार को टीम के साथ बारादेवी चौराहे के पास स्थित गोपाल गुप्ता और पीयूष मालपानी की मारबल शॉप में सर्वे करने गए थे। स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख दिखाने को कहने पर कहासुनी शुरू हो गई।
वाणिज्य कर के छापे की सूचना पर कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम और उत्तर प्रदेश मारबल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुरारीलाल द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कमल उत्तम का कहना है कि कुछ दिन पहले व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय हुआ था कि व्यापारियों को सूचना दिए बिना सर्वे और छापेमारी नहीं की जाएगी। इसके बाद भी वाणिज्य कर के अफसरों ने छापेमारी की। इसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक केसरवानी, अशोक शुक्ला, संतोष प्रजापति, बालकृष्ण गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, हिमांशु पाल, मोहित अवस्थी, अफजल, सत्यप्रकाश अवस्थी, विनय अवस्थी, पवन गौड़, आशू शुक्ला, पोरवाल महेश्वरी, सोनू गुप्ता, कमल गुप्ता मौजूद रहे।