{"_id":"6acd4b544a8ca16f870be25b","slug":"traders-held-a-foot-march-in-protest-against-the-proposed-charges-on-upi-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1680575-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
कानपुर। यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में सोमवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर से चावला मार्केट तक मार्च निकालने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसीपी साउथ को सौंपा गया। व्यापारियों ने प्रस्तावित शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, अध्यक्ष नीतू सिंह और अध्यक्ष अचल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यूपीआई ने छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों के लिए भुगतान व्यवस्था सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाई है। इस पर एमडीआर शुल्क लागू होने से किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, खाद्यान्न, कृषि सामग्री, होटल-रेस्टोरेंट, दवा, सब्जी और फल विक्रेताओं पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा। शुल्क का पूरा भार व्यापारियों पर पड़ने से लाभांश पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, पवन तिवारी, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, अनुपम मिश्र, अजीत गुप्ता, बलदेव राज मल्होत्रा, राजेश भल्ला, रोमी सिंह, रामजी अग्रवाल, सचिन दुआ, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।